अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' 10 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स का जरूर मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' अब सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से भी आगे निकल गई है.फिल्म ने व्यूरअशिप के मामले में नया इतिहास रच दिया है. बता दें राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी लक्ष्मी साउथ फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है.