इंडियन टेक कंपनी Lava ने अपने तीन नए टैबलेट Lava Magnum XL, Aura और Ivory को लॉन्च किया है. इन तीनों टैबलेट में Wi-Fi+4G का सपोर्ट मिलेगा. टैबलेट्स स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रख कर डिजाइन किए गए हैं.
Lava Magnum XL में 10.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6,100mAh की बैटरी दी गई है. इसके टैबलेट में 2MP का फ्रंट कैमरा और 5MP का रियर कैमरा मिल रहा है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में 2GHz वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है.
Lava Magnum XL टैबलेट की असल कीमत 15,499 रुपये है, लेकिन इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. Lava Aura टैबलेट की असल कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. Lava Ivory टैबलेट की असल कीमत 9,499 रुपये है और फ्लिपकार्ट से केवल 7,399 रुपये में खरीदा जा सकता है.