दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Detel Easy Plus लॉन्च हो गया है. इस मोपेड को कंपनी ने 39,999 रुपये में लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक इस प्राइस टैग के साथ ये स्कूटर दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बन गया है. पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो सिंगल चार्ज पर ये स्कूटर 60 किलोमीटर तक चल सकता है. इसकी बैटरी को 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड स्कूटर 25kmph है. जबकि लोड कैपेसिटी 170kg है. बायर्स को ये स्कूटर 5 कलर ऑप्शन में मिल रहा है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है. इसके लिए आपको 2,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा और इसे कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.