Lathmar Holi 2021: बरसाना में खेली गयी लट्ठमार होली, जानें कैसे शुरू हुई लाठियों से होली खेलने की परंपरा

Updated : Mar 24, 2021 10:04
|
Editorji News Desk

देशभर में भले ही होली का त्योहार (Holi Festival)  29 मार्च को मनाया जाए लेकिन राधा-कृष्ण (Radha-Krishna) की भूमि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और पूरे ब्रज भूमि में तो रंग-गुलाल एक हफ्ते पहले से ही उड़ने शुरू हो जाते है. राधा रानी के मंदिर में लड्डू की होली (Ladoo ki Holi) के साथ होली परंपरा की शुरुआत हो गयी. और लड्डू के बाद बरसे लट्ठ.  यानी खेली गयी लट्ठमार होली. लोग यहां फूल, रंग और गुलाल के साथ ही लाठी-डंडों से भी होली खेलते नजर आये.

लट्ठमार होली खेलने वाले पुरुषों को हुरियारे और महिलाओं को हुरियारन कहा जाता है. नंदगांव के हुरियारे बरसाना में हुरियारनों संग लट्ठमार होली खेलने आते हैं. पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरसाना में राधा रानी का जन्म हुआ था. ऐसी मान्यता है कि जब राधा और कृष्ण की दोस्ती हो गई तो श्रीकृष्ण, राधा से मिलने अपने दोस्तों संग नंदगांव से बरसाना आते थे. इस दौरान भगवान कृष्ण, गोपियों संग खूब होली खेलते थे और उन्हें परेशान करते थे, जिसके बाद राधा और उनकी सहेलियां उन्हें लाठियों से मारती थीं. तभी से लट्ठमार होली खेलने की परंपरा चली आ रही है. होली के मौके पर हर साल बरसाना में लट्ठमार होली खेलने की परंपरा को निभाया जाता है.

VrindavanLathmar Holi 2021Lathmar HoliBarsana

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी