टेकKEY: इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को दें इनमें से कोई एक डिजिटल गिफ्ट

Updated : Feb 11, 2021 20:40
|
Editorji News Desk

अगर इस वैलेंटाइन महीने में अपने समवन स्पेशल को देने के लिए कोई शानदार गिफ्ट खोज रहें हैं और पर बहुत कंफ्यूजन में हैं तो परेशानी का हम हल लेकर आए हैं... आज हम आपको टॉप 5 कूल टेक गिफ्ट्स के बारे में बताने जा रहें हैं. जो इस डिजिटल दुनिया में अपनी काफी जगह रखते हैं और आज की दुनिया में सभी नए गैजेट्स को जगह रखते हैं और आज की दुनिया में सभी नए गैजेट्स को जरूर पसंद करते हैं. 


Ears wearables

इस गिफ्ट सेगमेंट में आपके पास दो कैटगरी ऑप्शन मौजूद हों. एक इयर बड दूसरा नेक बैंड. अगर आपका वैलेंनटाइन गानों का शौकीन है तो उनके लिए ये बेस्ट गिफ्ट है. अगर आप दोनों आपस में फोन पर खूब सारी बातें करते हैं तो समझ लीजिए बस इसी गैजेट की कमी थी. ऐसे डिसेंट ईयर वियरेबल आपको 1500 की शुरुआती कीमत से मिल जाएंगे.

 

स्मार्ट वॉच

अगला टेक गिफ्ट ऑप्शन है उन लेट लतीफ वैलेंटाइन के लिए जो बस यही कह पाते हैं… मैं देर करता नहीं देर हो जाती है. समझ गए होंगे में बात कर रही हूं वॉच की, न न सिंपल वॉच नहीं ये हैं स्मार्ट वॉच. ऐसे वॉच पहनने वालों के लुक्स में डिसेंसी और सिवलरी का एसेंस डाल देते हैं. इनके फीचर-फंक्शन कभी और समझाउंगी फिलहाल इतना समझ लीजिए कि ऐसी वॉच आपके रिश्ते की उम्र बढ़ा सकते हैं क्योंकि ये फिटनेस को भी मॉनिटर करते हैं. लेडीज और बेबीज अगर अपने उन को ऐसे स्मार्ट वॉच देती हैं तो उनके लिए बजट 2000 से शुरू हो कर 50 हजार तक जा सकता है. वहीं जेंटलमेन अगर अपनी प्रेशियस को ऐसी वॉच देते हैं तो उनके लिए बजट 4 हजार से शुरू हो सकता है जो 50 हजार तक जा सकता है. ये प्राइस रेंज ब्रैंड कॉन्शियस कपल के लिए है.


टाइल मेट ट्रैकर

अगर आपका वैलेंटाइन कुछ भुलक्कड़ किस्म का है मतलब जो अपनी चाबियां और पर्स जैसी चीजें कहीं रखकर भूल जाता है तो आपको बताती हूं ऐसा गिफ्ट ऑप्शन जो आपकी इस समस्या का समाधान कर देगा. इसका नाम है टाइल मेट जो आपको खोयी चीजों का पता बताता है. दरअसल ये एक तरह का ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है जिसे keys के साथ  अटैच किया जा सकता है, छोटा इतना कि आपके पर्स के अंदर आसानी से रखा जा सके. 

बस आपको आपकी कोई भी चीज गुम हो जाने पर इसके मोबाइल ऐप पर जाकर बटन क्लिक करना है फिर इसमें ऑटोमैटिक रिंग बज जाएगा. और कहीं आपका फोन ही गुम हो जाए तो Tile Mate को दो बार क्लिक करिए, फोन साइलेंट मोड में भी रिंग करने लगेगा. इसकी डिवाइस रेंज 100 मीटर है और कीमत 2500 रुपए से शुरू है.

 

कैमरा

कैमरा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकता. ये ऐसा गैजेट है जो खुद को इवॉल्व करता गया… करता गया… इस लिहाज से आपके वैलेनटाइन के लिए अगला टेक गिफ्ट ऑप्शन है कैमरा… पहला इंस्टेंट कैमरा और दूसरा मिररलेस डीएसएलआर कैमरा. 

अगर आपका वैलेनटाइन शॉट वीडियो बनाता है, व्लॉगिंग करता हो तो आप इस वैलेनटाइन डे पर उनके पैशन को सैटिस्फाई करता तोहफा मिरलेस डीएसेलआर दे सकते हैं. इससे परे अगर आपकी प्रिंसेस या आपका प्रिंस चार्मिंग फोटो क्लिकिंग के शौकीन हैं तो इंस्टेंट कैमरा बढ़िया ऑप्शन है. फोटो क्लिक किया और तस्वीर की प्रिंट हाथों में...वो भी इंस्टेंटली

डिजाइनर यूएसबी स्टिक, 

पेन ड्राइव

एक दौर था जब प्रेम की यादों को सहेजने के साधन बहुत सीमित थे पर अब ऐसा नहीं. आपके प्रेम की यादों को डिजिटल फॉरमेट में सहेजने की डिवाइस का नाम है यूएसबी स्टिक या पेन ड्राइव. Pen Drive में तस्वीरें और वीडियो वगैरह लम्बे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. यह हैं कुछ डिजाइनर पेन ड्राइव जो इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं. ये पेन ड्राइव आपको अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर 450 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे. 16GB की स्टोरेज कैपसिटी से शुरू हो कर ये डिवाइस 128GB की क्षमता तक की रेंज में अवेलेबल हैं.  

वैसे तो शायद आपने गिफ्ट की प्लानिंग कर ली होगी पर इन ऑप्शन को देख कर हो सकता है आप अपने प्लान पर रिकंसीडर करें. और अगर आप ने अभी तक अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट की प्लानिंग नहीं की है तो देक मत कीजिए… किसी ट्रस्टवर्दी ई-कॉमर्स साइट से फटाफट ऑर्डर करें अपने वैलेंटाइन के लिए उनके जरूरत का तोहफा.

 

 

 

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास