IPL की तर्ज पर खेली जाने वाली लंका प्रीमियर लीग 28 अगस्त से शुरू होगी. श्रीलंका क्रिकेट के मुताबिक 5 टीमों वाले इस T20 टूर्नामेंट में कुल 70 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टार शिरकत करेंगे. लीग में कुल 23 मुकाबले होंगे, जो कि श्रीलंका के 4 डे-नाइट मैचों की सुविधाओं से लैस स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि, कोरोना महामारी को देखते हुए लीग के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की रजामंदी अभी बाकी है.