लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती, Cong-BJP सबने दी श्रद्धांजलि

Updated : Oct 02, 2019 19:49
|
Editorji News Desk

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती भी मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्हें नमन किया. बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था. और वो आजादी की लड़ाई में 9 साल तक जेल में रहे. असहयोग आंदोलन के लिए पहली बार वह 17 साल की उम्र में जेल गए थे लेकिन नाबालिग होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया था. 

 

कांग्रेस2 अक्टूबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Recommended For You