Lakhimpur violence: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू, जिला अस्पताल में किया गया शिफ्ट

Updated : Oct 24, 2021 07:21
|
Editorji News Desk

यूपी के लखीमपुर में चार किसानों को कुचलकर मारने  (Lakhimpur violence) का मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra ) को डेंगू (dengue) हो गया है. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के कारण अब आशीष को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. इससे पहले उसे जेल के अस्पताल में रखा गया था.

पुलिस ने शुक्रवार शाम ही आशीष को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था, पर तबीयत खराब होने की वजह से रिमांड खत्म होने से पहले ही उन्हें पहले जेल के अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अगर जरूरत पड़ी तो ठीक होने के बाद उन्हें फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: J&K का रोडमैप: गृह मंत्री Amit Shah ने कहा पहले परिसीमन होगा, फिर चुनाव और तब जाकर राज्य का दर्जा

बता दें कि आशीष मिश्रा समेत चार पर लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचलने का आरोप है, और इसी मामले में कोर्ट ने चारों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा था.

 

 

Ashish Mishrapolice remandLakhimpur Kheri Incident

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?