दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त मेट्रो यात्रा के लिए करना होगा इंतजार !

Updated : Jun 13, 2019 12:11
|
Editorji News Desk
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की दिल्ली सरकार की योजना का पहला औपचारिक प्रस्ताव बनकर तैयार है. दिल्ली मेट्रो ने इसे लागू करने के लिए 8 महीने का वक्त मांगा है और इस पर साल में करीब 1566 करोड़ रुपये खर्च की बात कही है. मेट्रो की सलाह है कि योजना लागू करने से पहले दिल्ली सरकार को किराया निर्धारण समिति से इसकी मंजूरी लेनी पड़ेगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार मेट्रो के प्रस्ताव को सकारात्मक तरीके से देख रही है और सरकार आठ महीने से कम समय में योजना को लागू करने के लिए डीएमआरसी से बात करेगी.
दिल्लीसरकारदिल्लीमेट्रोरेलकॉरपोरेशनमहिलादिल्लीमेट्रो

Recommended For You