दूर होगी वैक्सीन की कमी, अगस्त में करीब 18 करोड़ डोज़ का होगा देश में उत्पादन

Updated : May 13, 2021 07:50
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर मचे हाहाकार के बीच अच्छी खबर सामने आई है. देश में मौजूद दोनों वैक्सीन को बनाने वाली कंपनियों सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum institute of India) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने उत्पादन बढ़ाने की बात कही है. बुधवार को दोनों कंपनियों ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी. इसमें सीरम इंस्‍टीट्यूट ने अगस्‍त के आखिर तक या शुरू से हर महीने 10 करोड़ कोविशील्‍ड (Covishield) वैक्‍सीन उत्‍पादन करने की बात कही है.

इसके अलावा भारत बायोटेक ने हर महीने 7.8 करोड़ कोवैक्सिन (Covaxin) बनाने का वादा किया है. दरअसल स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से दोनों फर्म से जून, जुलाई, अगस्‍त और सितंबर में होने वाले उनके उत्‍पादन को लेकर जानकारी मांगी गई थी. भारत बायोटेक निदेशक डॉ. वी कृष्ण मोहन ने सरकार को जानकारी दी है कि कोवैक्सिन का उत्पादन जुलाई में 3.32 करोड़ और अगस्त में 7.82 करोड़ हो जाएगा. यह सितंबर में भी बरकरार रहेगा.

Vaccine Shortagevaccine controversyBharat Biotech

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?