बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आए हैं. इस बीच कारगिल में आमिर की ओर से किए गए एक खास काम की बात सामने आई है. आमिर ने कारगिल में ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण करवाया हैं. इसकी जानकारी खुद वहां के जिलाधिकारी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है.
कारगिल के डीएम संतोष सुखदेव ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, "सरुखा थांग वाली लोकेशन पर सड़क की चौड़ाई कम थी. वहां आमिर खान ने ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण करवाया. उसमें उन्होंने अपनी तरफ से कॉन्ट्रैक्टर हायर किए और सड़क बनवाई और उसके बाद उन्होंने शूटिंग की."
बता दें कारगिल वॉर के सीक्वेंस 23 दिनों तक फिल्माए गए. इसकी शूटिंग 6 जुलाई को शुरू हुई थी जो 29 जुलाई को पूरी हुई. इसके बाद 2 अगस्त से 9 अगस्त तक श्रीनगर में शूटिंग चली.
ये भी पढ़ें: Bachpan Ka Pyaar: बादशाह के नए गाने ने मचाया धमाल, Sahdev Dirdo का दिखा कूल अंदाज