ला लिगा के अहम मुकाबले में करीम बेंज़मा के दो गोलों की बदौलत रियाल मैड्रिड ने एल्चे को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित रहा लेकिन दूसरे हाफ में एल्चे की ओर से डानी काल्वो ने 61वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. मैड्रिड की ओर से बेंजमा ने 73वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. जिसके बाद मैड्रिड ने ताबड़तोड़ हमला करना जारी रखा और बेंज़मा ने इंजरी टाईम में एक और गोल कर टीम को जीत दिला दी. इस जीत के बाद रियाल मैड्रिड 27 मैचों में 57 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.