Kylian Mbappe: स्टार फुटबॉलर किलियन एमबापे फ्रेंच क्लब पीएसजी (PSG) छोड़ सकते हैं. इसके लिए उनकी टीम को 1400 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है. स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड (Real Madrid) ने पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) को यह ऑफर दिया है.
रियाल के इस ऑफर से उन फुटबॉलप्रेमियों को झटका लग सकता है, जो मेसी (Lionel Messi), नेमार और एमबापे को एक ही टीम से खेलते देखना चाहते हैं. नेमार (Neymar) और एमबापे पहले से ही पीएसजी में हैं. लियोनेल मेसी ने इसी महीने पीएसजी (Paris Saint-Germain) की टीम को ज्वाइन किया है.
World Wrestling Championship: भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को किया माफ, दी सख्त चेतावनी
एमबापे का पीएसजी से करार इस साल खत्म हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमबापे भी रियल मैड्रिड से जुड़ना चाहते हैं. हालांकि, रियाल के इस ऑफर को पीएसजी कम मान रहा है. वह इसके लिए ज्यादा बड़े ऑफर की उम्मीद लगाए बैठा है. बता दें कि 22 साल के किलियन एमबापे मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक हैं.