न्यूज़ीलैंड के 'लंबू' का कमाल, भारत की 'नाक में दम' कर बनाया कीर्तिमान

Updated : Feb 22, 2020 10:08
|
Editorji News Desk

न्यूज़ीलैंड के लंबू ने अपने अंगने में टीम इंडिया की खाट खड़ी करते हुए शानदार रिकॉर्ड बनाया है. 6 फीट 8 इंच वाले कीवी टीम के सबसे लंबे सदस्य काइल जैमिसन ने वेलिंग्टन में डेब्यू टेस्ट की एक इनिंग में सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम किया है. हालांकि, 67 साल पहले 1953 में बॉब ब्लेयर ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 98 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. लेकिन, काइल जैमिसन की उपलब्धि इसलिए बॉब पर भारी है क्योंकि उन्होंने ये कामयाबी सिर्फ 39 रन देकर हासिल की है. वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में डेब्यूडेंट जैमिसन ने जिन 4 भारतीय बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया... उनमें ईशांत और हनुमां के अलावा पुजारा और विराट के बेशकीमती विकेट भी शामिल थे. 

 

 

 

KYLE JAMIESONNZvsINDवेलिंग्टन टेस्ट

Recommended For You