टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)की 'प्रीता' यानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में लाल लहंगे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं. श्रद्धा ने साथ में हेवी ज्वेलरी भी कैरी की है, जो उनके इस लुक को पूरा ब्राइडल लुक दे रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'वीडियो में सब कुछ 'प्यार' के साथ बनाया गया है.' श्रद्धा के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके लाल लहंगे की. वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो ये पूछ रहे हैं कि फिर शादी की प्लानिंग है.