हाल में Bigg Boss 14 से जान कुमार सानू का इविक्शन हो गया. जिसके बाद जान कुमार का अपने पिता पर जमकर गुस्सा फूटा था. अब इस बात पर कुमार सानू का भी रिएक्शन आया है. कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने जान के लिए इंडस्ट्री में कई बड़े प्रोड्यूसर्स से बात भी की थी. हालांकि बाद में उन्हें काम नहीं मिला. कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने जान को अपने कई लाइव कॉन्सर्ट में भाग लेने की भी इजाजत दी थी. कुमार सानू ने आगे कहा, 'मैं अपनी मां की इज्जत करने के लिए जान की तारीफ करता हूं और मुझे लगता है कि उन्हें अपना नाम बदलकर जान रीता भट्टाचार्य कर लेना चाहिए.'