KTM की सबसे सस्ती बाइक्स 25 Duke और RC 125 हुई महंगी

Updated : Sep 16, 2019 08:50
|
Editorji News Desk

ऑस्ट्रियन मोटरसाइकल कंपनी KTM ने भारतीय बाज़ार में अपनी दो सबसे सस्ती बाइक्स 125 Duke और RC 125 के दाम बढ़ा दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीलरों ने मार्जिन बढ़ाने के लिए दाम बढ़ाए हैं. 125 ड्यूक की कीमत में 2,248 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है, जबकि RC 125 की कीमत 1,537 रुपये बढ़ा दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब 125 Duke 1,32,500 रुपये में और RC 125 1,48,750 रुपये में उपलब्ध होगी. दोनों बाइक्स के फ्रंट में 300mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक हैं. सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल ABS, यानि कि एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. स्ट्रीट बाइक लवर्स को ख़ास तौर से KTM बाइक्स के डिज़ाइन पसंद आते हैं.

KTM32500 रुपये148

Recommended For You