पिछले काफी समय से फिल्म 'गणपत' को लेकर टाइगर श्रॉफ चर्चा में बने हुए हैं. अब टाइगर ने फिल्म की एक्ट्रेस के नाम से भी पर्दा हटा दिया है. कृति सेनन का एक पोस्टर वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ, कृति सेनन के साथ फिर से काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं.' बता दें फिल्म 'हीरोपंती' से दोनों ने बॉलीवुड में साथ डेब्यू किया था.