प्रभास और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' इसे लिखे जाने के समय ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल है. इसकी वजह है फिल्म से जुड़े दो नए अदाकार. अदाकारा Kriti Sanon ने जैसे ही खुद के फिल्म का हिस्सा बनने की जानकारी, ये टॉप ट्रेंड बन गया. उनके अलावा सनी सिंह भी इसके कास्ट में शामिल हो गए हैं. दोनों ही इस नए सफर का हिस्सा बनने को लेकर काफी ख़ुद हैं. बता दें कि ये फिल्म 2022 में आने वाली है.