Krishna Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर बन रहे इस अद्भुत संयोग में पूजा करने से मिलेंगे फायदे

Updated : Aug 23, 2021 13:55
|
Editorji News Desk

हर कृष्ण भक्त को जन्माष्टमी का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है. इस दिन सभी कृष्ण भक्त भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं. घर और मंदिरों में कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाई जाती हैं. लोग व्रत और पूजन कर भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा है यह दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 6 तत्वों के विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है. जो बहुत ही दुर्लभ माना जा रहा है. इस बार जन्माष्टमी पर भाद्र कृष्ण पक्ष, रोहिणी नक्षत्र, अर्धरात्रि कालीन अष्टमी तिथि, वृष राशि में चंद्रमा और सोमवार का होना बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है.

कृष्ण जन्माष्टमी 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि 29 अगस्त रात 11 बजकर 25 मिनट से 30 अगस्त रात 01 बजकर 59 मिनट तक ही रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी.

दुर्लभ संयोग में पूजा के फायदे 

इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग में व्रत रखने व पूजा करने का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि इस अद्भुत संयोग में कृष्ण भगवान की विधि विधान से पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, तथा भक्तों को भगवत कृपा प्राप्त होती है.

ये भी देखें: व्रत खोलने पर अक्सर होती है फूड पॉइज़निंग, जानें लक्षण और इलाज

JanmashtamiKrishna Janmashtami 2021

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी