'कोविशील्ड' अब दुनिया को देगी राहत, WHO ने दी व्यापक इस्तेमाल की मंजूरी

Updated : Feb 11, 2021 07:44
|
Editorji News Desk

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड के व्यापक इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. WHO ने इस वैक्सीन को 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए भी सुरक्षित बताया है. संस्था के एक्सपर्ट पैनल ने कहा कि इस वैक्सीन के दो शॉट लेना आवश्यक है और इसके बीच की अवधि 8 से 12 हफ्ते होनी चाहिए. बता दें कि WHO के पैनल की यह मंजूरी ऐसे समय में आई है जब वैक्सीन के प्रभाव को लेकर साउथ अफ्रीका में सवाल खड़े किए गए हैं. साउथ अफ्रीका में इस वैक्सीन के जरिए टीकाकरण को भी रोक दिया गया था. लेकिन WHO पैनल ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि इस वैक्सीन को इजाजत न दी जाए. इस वैक्सीन प्रोजेक्ट में भारत का सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भी पार्टनर है.

सीरम इंस्टीट्यूटकोविशील्डदक्षिण अफ्रीकाvaccineकोरोना वैक्सीनवैक्सीन

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?