कोलकाता का ईडन गार्ड्न्स भारत और बांग्लादेश के पहले डे-नाइट टेस्ट का गवाह बनने जा रहा है. पिंक बॉल से खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर तैयारियां उफान पर हैं. टेस्ट मैच का मास्कट पिंकू अपने गुलाबी कलेवर से लोगों का ध्यान खींचने में जुटा है तो स्टेडियम के हिस्से भी गुलाबी रौशनी में रंगे दिख रहे हैं. पिंक टेस्ट देखने की बेचैनी टिकट काउंटर पर भी उबाल मार रही है. साफ है एतिहासिक पिंक टेस्ट को यादगार बनाने को लेकर न तो बंगाल क्रिकेट बोर्ड कोई कसर छोड़ना चाहता है और न ही क्रिकेट के क्रेजी फैंस.