Virat Kohli Captaincy: जानें वो वजह जिनके चलते कोहली ने छोड़ी कप्तानी, देखें कैसा है उनका T-20 रिकॉर्ड

Updated : Sep 16, 2021 23:12
|
Editorji News Desk

Virat Kohli T20 Captaincy: विराट कोहली ने भारतीय T20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. कोहली ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट कर कप्तानी को लेकर अपना फैसला सबको बताया. इसी के साथ बीते कुछ दिनों में मीडिया में चल रही वो खबरें भी सही साबित हुईं जिनमें कहा जा रहा था कि कोहली की कप्तानी जा सकती है. 

आइए जानते हैं कोहली के कप्तानी छोड़ने की 3 मुख्य वजह. 

1. रोहित का बेहतरीन प्रदर्शन 

बीते कुछ सालों में रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में बतौर बल्लेबाज और कप्तान दोनों ही तरह से काफी अच्छा किया है. IPL में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं, जिनमें दो तो लगातार हैं. जाहिर है बीते कुछ समय से रोहित को शॉर्टर फॉरमैट का कप्तान बनाए जाने की चर्चा होती रही है. 

2. कोहली नहीं जीत सके कोई ICC खिताब

विराट कोहली भले एक सफल कप्तान रहे हैं, वो लंबे समय से कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन धोनी के जाने के बाद से टीम इंडिया की झोली में एक भी ICC खिताब नहीं आ सका है. इस बात को लेकर लगातार उन पर दबाव बन रहा था और सवाल उठ रहे थे. हालांकि विराट के पास कुछ दिन बाद शुरू होने जा रहे विश्व कप को जीतकर अपना पहला ICC खिताब जीतने का अच्छा मौका है. 

3. बल्लेबाजी पर असर 

पिछले करीब दो साल में विराट की बल्लेबाजी में भी गिरावट देखने को मिली है. उनके बल्ले में वो धार नहीं दिखी जिसके लिए वो जाने जाते हैं. साल 2019 के बाद से कोहली के बल्ले से एक भी टेस्ट शतक नहीं निकला है. इसकी एक वजह उनपर ज्यादा वर्क लोड होना भी हो सकता है. इसका जिक्र अब खुद कोहली ने भी अपनी चिट्ठी में किया है. 

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, इस स्टार स्पिनर को नहीं मिला UAE का वीजा

T-20 में कोहली की कप्तानी 

विराट कोहली का बतौर टी20 कप्तान रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, हालांकि उन्होंने एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है.

1. कोहली की कप्तानी में भारत ने 65 फीसदी से ज्यादा T20 मैच जीते हैं 

2. ये आंकड़ा धोनी से 6 फीसदी ज्यादा है

लेकिन धोनी के खाते में T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी है, जबकि कोहली को अभी तक अपने पहले ICC ट्रॉफी का इंतजार है.

मैच की बात करें तो

1. बतौर कप्तान विराट कोहली ने 45 में से 27 T20 मैच जीते

2. जबकि 14 में हार मिली, तो 2 मैच टाई रहे और 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला 

3. बतौर T-20 कप्तान विराट कोहली की जीत का प्रतिशत 65.11 रहा है.

ये भी पढ़ें | कप्तानी छोड़ने के Virat Kohli के ऐलान पर बोले फैंस- आपके फैसले का करते हैं सम्मान

Rohit SharmaIndian CricketVirat Kohli

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video