'बिग बॉस' 14 में जब से चैलेंजर्स आए हैं तब से अर्शी ख़ान और विकास गुप्ता के बीच काफी टकराव देखने को मिल रहा है. बता दें कि सीज़न 11 में दोनों के बीच जबरदस्त फ्रेंडशिप थी. सोमवार के एपिसोड में विकास ने अर्शी से दोस्ती ख़त्म होने की वजह बताई. विकास ने कहा कि शो में 6 लाख जीतने के बाद उन्होंने वो पैसे पूर्व-कंटेस्टेंट ज्योति कुमारी और अर्शी को देने का फ़ैसला किया. जब वो पैसे अर्शी को ऑफर किए गए तो उन्होंने मना कर दिया. लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि विकास ने उन्हें पैसे नहीं दिये.