सभी जानते हैं कि अंडा प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। लेकिन इसके अलावा भी अंडे में इतने बेमिसाल गुण हैं जो इसे सुपर फूड बनाते हैं। आइए जानते हैं अंडे के 5 बेमिसाल फायदों के बारे में।
अंडे में 9 तरह के अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा ये फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत है।
अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद कोलीन स्मरण शक्ति को बढ़ाती तो है ही बल्कि इससे दिमाग की कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है
अगर मूड खराब हो, तो अंडा आपके लिए मददगार है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन बी-12 तनाव को दूर करता है और इसके अलावा इसमें मौजूद दूसरे तत्व आपके मूड को बेहतर बनाते हैं और डिप्रेशन दूर करते हैं।
अंडा से आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं। दरअसल, अंडा खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसे खाने के बाद देर तक आपका पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती
आंखों के लिए भी अंडा काफी फायदेमंद होता है। हर रोज एक अंडे को अपनी डाइट में शामिल करने से कैरोटिनायड्स की पूर्ति होती है, जो आंखों की सेल्स को नुकसान होने से बचाता है। इसके अलावा रोज एक अंडा खाने से मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।
अब तो आप अंडे के इन रोचक फंडों के बारे में तो जान ही गए होंगे, और अगर अंडा नहीं खाते तो अंडे के इन फायदों को जानने के बाद तो इसे खाने के बारे में एक बार जरूर सोच सकते हैं।