अगर आप इंस्टाग्राम पर हैं और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं. तो आपने अक्सर अपने फीड पर डिफरेंट चेक पैटर्न्स को पॉप अप होते ज़रूर देखा होगा. क्या आप जानते हैं चेक पैटर्न्स भी अलग अलग तरह के होते हैं जैसे प्लेड, गिंघम और बफ़ेलो चेक. सबसे पहले हम बात करने वाले हैं चेकबोर्ड पैटर्न की. सिर्फ दो रंगो से बना ये ट्रेडिशनल चेकबोर्ड पैटर्न 60s के समय में सबसे पसंदीदा फैशन ट्रेंड बन कर उभरा था. और अब एक बार फिर fall/Winter 2020 रनवे शोज से शुरू हुआ ये ट्रेंड Spring/Summer 2021 के फैशन शोज को भी डोमिनेट कर रहा है. सेलिब्रिटीज से लेकर फैशन ब्रांड्स तक की पसंद बन चुका ये चेकबोर्ड प्रिंट पूरे सीजन ट्रेंड करने वाला है. चेस बोर्ड की तरह दिखने वाला ये पैटर्न सिर्फ कपड़ों ही नहीं फुटवेयर से लेकर होम डेकोर तक में काफी पसंद किया जा रहा है
गिंघम पैटर्न की बात करें तो ये वाइट के साथ किसी भी दूसरे बोल्ड कलर के चेक डिज़ाइन में बना हुआ पैटर्न होता है जो आजकल ड्रेसेस, शॉर्ट्स , ट्राउज़र्स में काफी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. गिंघम पैटर्न में हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल लाइन्स सेम साइज की होती हैं और उनके बीच में सेम स्पेस होता है तो वहीं प्लेड चेक पैटर्न में ये लाइन्स किसी भी साइज और कलर की हो सकती हैं. प्लेड पैटर्न के चेक्स में यूनीफॉर्मिटी नहीं होती और यही बात इस पैटर्न को ख़ास बनाती है. ये पैटर्न फ़्लैनल शर्ट्स में काफी ज़्यादा पॉपुलर है. ये पैटर्न आप किसी भी कैजुअल आउटिंग और लुक के लिए पहन सकते हैं. प्लेन डेनिम जीन्स के साथ ये शर्ट काफी अच्छी लगेंगी
अब बात बफैलो चेक की तो (YEH) भी एक तरह का चेक पैटर्न ही है लेकिन इसमें रेड कलर के ऊपर आपको ब्लैक हैशेस नज़र आएंगे. ट्रेडिशनली ये पैटर्न रेड कलर पर ही बनाया जाता था लेकिन अब दूसरे कलर पर भी इसका इस्तेमाल होने लगा है
अब चॉइस आपको करनी है इयररिंग्स से लेकर फुटवियर तक, ड्रेसेस से लेकर ट्रॉउज़र तक आप अपनी पसंद और कम्फर्ट के हिसाब से इनमें से कोई भी पैटर्न चुन सकते हैं.