जानें किस देश में गर्भपात पर मां को मिलती है 30 सालों की कैद

Updated : Sep 26, 2020 18:25
|
Editorji News Desk

दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां गर्भपात कानूनन जुर्म है. लैटिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के कानून के हिसाब से गर्भपात यानी अबॉर्शन को गंभीर अपराध माना गया. इस देश के कानून में किसी भी तरह के गर्भपात को अवैध माना जाता है. गर्भवती महिला और इससे जुड़े डॉक्टर के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है. एक मामले में अदालत ने एक महिला को गर्भपात के दोष में 30 साल की सजा सुनाई. बाद में उनके दोष को होमीसाइड करार दिया गया और सजा को घटा कर 10 साल कर दिया गया. अपील करने के बाद उनकी सज़ा और 4 साल कम कर दी गई क्योंकि बकौल महिला उनका miscarriage एक हादसा था जो प्रेग्नेंसी के आंठवें महीने में मॉल के बाथरूम में गिरने की वजह से हुआ था.  

abortionlifestylemiscarriage

Recommended For You