IPL में तीसरा खिताब जीतने उतरेगी KKR, देखें टीम की Weakness और Strength

Updated : Apr 06, 2021 22:40
|
Editorji News Desk

IPL 2012 और 2014 की विजेता रही कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. IPL के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर प्वॉइंट्स लाकर भी KKR प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी.


यूएई में खेले गए पिछले सीजन में सलामी जोड़ी से लेकर मिडिल ऑर्डर और फिनिशर तक के लिए KKR जूझती रही. टूर्नामेंट के बीच में कप्तान भी बदला गया, दिनेश कार्तिक की जगह ऑयन मॉर्गन को कमान सौंपी गई, लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा. अब टीम पिछली कमजोरियों से सबक लेकर नए सिरे से अपने विनिंग ट्रैक पर लौटने की तैयारी में है. आइए एक नजर डालते हैं KKR की वीक और स्ट्रॉन्ग प्वॉइंट्स के बारे में. सबसे पहले KKR की Strength की बात करें तो-


नीलामी में अच्छे खिलाड़ी खरीद कर KKR ने खुद को मजबूत किया
बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब-अल-हसन अब KKR का हिस्सा हैं
शाकिब-अल-हसन बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और KKR के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं
शाकिब के अलावा बेन कटिंग के आने से KKR को नरेन और रसेल के अच्छे बैकअप मिल गए
प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अच्छा युवा तेज गेंदबाज अब KKR के पास है
मॉर्गन पहली बार पूरे टूर्नामेंट के लिए KKR के कप्तान होंगे, उनके अनुभव का फायदा होगा
हरभजन सिंह भी KKR का हिस्सा हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी

KKR की Weakness की बात करें तो -
कैरेबियाई खिलाड़ियों का नहीं चलना टीम के लिए मुसीबत है
आंद्रे रसेल और सुनील नरेन की खराब फॉर्म भी समस्या है
KKR का स्पिन विभाग उसकी बड़ी कमजोरी है
KKR के पास अच्छे स्पिनर्स नहीं हैं
टीम के कई खिलाड़ी फिटनेस से जूझ रहे हैं

हालांकि इस बार नीलामी में अच्छे खिलाड़ियों को खरीदकर KKR ने खुद को मजबूत किया है.

Kolkata Knight Riders की Full Squad पर नजर डालें तो-


ऑयन मॉर्गन (कप्तान)
आंद्रे रसेल (ऑलराउंडर)
दिनेश कार्तिक (बल्लेबाज, विकेटकीपर)
कमलेश नागरकोटी
कुलदीप यादव
लॉकी फर्ग्युसन
नीतिश राणा
प्रसिद्ध कृष्णा
रिंकू सिंह
संदीप वॉरियर
शिवम मावी
शुभमन गिल
सुनील नरेन
पैट कमिंस
राहुल त्रिपाठी
वरुण चक्रवर्ती
अली खान
टिम सिफर्ट
शाकिब अल हसन (ऑलराउंडर)
वैभव अरोड़ा
करुण नायर
हरभजन सिंह
बेन कटिंग
पवन नेगी
वैंकटेश अय्यर
शेल्डन जैक्सन

IPLKolkata Knight RidersKKRIPL 2021KKR TEAM

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास