शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स इंग्लैंड की नई क्रिकेट लीग द हण्ड्रेड में पैसे इन्वेस्ट कर सकती है. ये दावा किया है ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने. अखबार के मुताबिक केकेआर के मालिकों ने 100 बॉल कम्पीटिशन में पैसे लगाने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है. बता दें कि ECB की इस नई लीग का पहला आयोजन इस साल जुलाई में ही होना था. लेकिन, कोरोना संकट की वजह से इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया, जिससे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को बड़ा नुकसान हुआ है.