आईपीएल: कोलकाता के आगे पस्त पड़ी पंजाब की टीम, 5 विकेट से जीती KKR

Updated : Apr 27, 2021 00:09
|
Editorji News Desk

सोमवार को आईपीएल में पंजाब और कोलकाता की टीमों के बीच हुए मुकाबले में बाजी कोलकाता के हाथ लगी. पिछले चार मैच गंवा चुकी केकेआर को आखिरकार जीत नसीब हुई और उसने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया. मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसके बाद उसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बनाए. जवाब में 124 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने राहुल त्रिपाठी और ऑएन मॉर्गन की कप्तानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ये इस सीजन 6 मैचों में कोलकाता की दूसरी जीत है. वहीं पंजाब किंग्स की इतने ही मैचों में चौथी हार मिली है.

Kings XI PunjabKKR TEAMIPL 14

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video