केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अध्यादेश को लेकर राजस्थान में किसान संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया और राजस्थान के किसी भी गांव में भाजपा सांसदों को न घुसने देने की चेतावनी भी दे डाली। राजस्थान किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत सिंह गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को कमजोर ना आंके, किसानों में सरकार को उखाड़ फेंकने का दम है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के लिए एमएसपी लागू करने की मांग की।