पिछले सात महीने से ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे किसान (Kisan Andolan) अब अपने आंदोलन को फिर से धार देने के मूड में हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने रविवार को ऐलान किया कि वो मॉनसून सेशन (Monsoon Session) के दौरान संसद के बाहर रोज प्रदर्शन करेगा. कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 200 किसान एक समूह के तौर पर अपना विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर जारी रखेंगे. इसके साथ ही सत्र शुरू होने के दो दिन पहले सदन के अंदर कानूनों का विरोध करने के लिए सभी विपक्षी सांसदों को एक चेतावनी पत्र दिया जाएगा.
किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि हम विपक्षी दलों से अपील करेंगे कि वो सेशन से वॉकआउट करें और जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मांगती तब तक हम सत्र नहीं चलने देंगे. आपको बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार कानून वापस ना लेने की शर्त पर बाकी दूसरे मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है.