Kia Seltos X Line: प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स से लैस Kia Seltos का न्यू मॉडल लॉन्च, देखें कीमत

Updated : Sep 02, 2021 00:08
|
Editorji News Desk

Kia Seltos X Line: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia ने इंडियन मार्केट में अपनी नई कार Seltos X Line को 17.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. कंपनी के मुताबिक Seltos X Line वेरिएंट नॉर्मल Seltos से ज्यादा प्रीमियम है.

Seltos X Line के एक्सटीरियर के साथ-साथ केबिन में भी कई अहम अपडेट्स मिलते हैं. इसमें 'एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट' एक्सटीरियर कलर, फर्स्ट-इन-सेगमेंट 18-इंच क्रिस्टल कट मैट ग्रेफाइट अलॉय व्हील्स और एक्स लाइन एम्बलम शामिल हैं.

इस नई कार को दो वेरिएंट्स पेट्रोल 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और डीजल 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AT) के साथ लॉन्च किया गया है.

इंडियन मार्केट में Kia Seltos X Line का मुकाबला Hyundai Creta, MG Hector, Tata Harrier, और हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV700 जैसी कारों से होगा.

ये भी पढ़ें: 2021 Royal Enfield Classic 350: 11 कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हुई न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 रेट्रो क्रूजर

Kia

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!