साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में जबरदस्त पैठ बना ली है. महज, डेढ़ साल से भी कम वक्त में कंपनी ने खूब नाम कमाया है. साल 2020 में SUV कारों की बिक्री के मामले में Kia कंपनी हुंडई मोटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रही. बीते साल दोनों कंपनियों में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. जहां Kia सेल्टॉस 57 गाड़ियों के मार्जन से हुंडई मोटर्स की क्रेटा गाड़ी से पिछड़ गई. गौरतलब है कि साल 2020 में SUV कारों की बिक्री के मामले में हुंडई मोटर्स शीर्ष पर रही. इसके बाद Kia ने दूसरा स्थान पक्का किया.