रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां (Khatron Ke Khiladi 11) सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस बार इसे केपटाउन में शूट किया जाएगा. शो में हिस्सा लेने वाले 12 सेलेब्स में निक्की तंबोली(Nikki Tamboli), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का नाम कन्फर्म हुआ है. शो में हिस्सा लेने वाले ये सभी कंटेस्टेंट केपटाउन के लिए रवाना हो रहे हैं.
खतरों के खिलाड़ी में इस बार दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, महक चहल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन और सना मकबूल के शामिल होने की संभावना है.