उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक राजपूत खाप ने महिलाओं के जींस पहनने और पुरुषों के शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है. खाप का कहना है कि ये पश्चिमी परिधान है. हमारे देश की महिलाओं को घाघरा, साड़ी या सलवार-कमीज पहननी चाहिए. खाप ने कहा है कि जो भी इस फतवे का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसे सजा दी जाएगी और समाज से बहिष्कृत भी किया जाएगा. ये फैसला 2 मार्च को बुलाई गई एक पंचायत में लिया गया. खाप के इस फैसले की घोषणा समुदाय के नेता ठाकुर पूरन सिंह ने की. खाप ने इस पंचायत में आगामी पंचायच चुनावों में अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने के राज्य सरकार के फैसले का भी विरोध किया.