खादी के चलन को प्रोमोट करने के उद्देश्य से नेपाल के बीरगंज में भारतीय दूतावास की ओर से खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर इस फैशन का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। खादी से बने सुंदर ड्रेसेज में छात्रों ने रैंप को ग्रेस किया और इसके अलावा छात्रों ने बापू के खादी प्रेम को भी दर्शाया। इस फैशन शो में छात्रों को अवॉर्ड भी दिए गए।