KGF स्टार यश के एक फैन ने आत्महत्या कर ली है. यश के इस फैन की उम्र महज 25 साल थी. मांड्या जिले में रहने वाले रामकृष्ण नाम के इस युवक ने घर में फांसी लगा ली. रामकृष्ण ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इस नोट में उन्होंने लिखा है कि वह अभिनेता यश का बहुत बड़ा फैन है और यश उसके अंतिम संस्कार में शामिल हों, यह उसकीआखिरी इच्छा है. यश ने ट्वीट कर फैन की मौत पर शोक जताया.