केरल अब अन्य राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई करने में असमर्थ, सीएम ने पीएम को लिखा पत्र

Updated : May 11, 2021 08:44
|
ANI

केरल के सीएम पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने पीएम को पत्र लिखकर बाकी राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply) कराने में असमर्थता जाहिर की है. विजयन ने लिखा कि केरल भी कोरोना से उतना ही बेहाल है, जितने बाकी राज्य हैं. अब राज्य के पास लगभग 86 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का ही स्टॉक बचा है. सेंट्रल कमेटी ऑफ ऑक्सीजन एलोकेशन के निर्देश को पूरा करने के बाद केरल अब और ऑक्सीजन सप्लाई नहीं कर पाएगा.

दरअसल, केरल ने बीते दिनों देश के अधिकतर राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई की है.CM ने अपने पत्र में प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स और अन्य उपकरण मुहैया कराने की भी मांग की.

बता दें कि केरल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा जारी है. राज्य में 4 लाख से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं.

KeralaOxygen

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या