साक्षरता दर में केरल ने फिर मारी बाजी, राजधानी दिल्ली का दूसरा स्थान

Updated : Sep 08, 2020 16:14
|
Editorji News Desk

केरल ने एक बार फिर साक्षरता दर में टॉप रैंक हासिल की है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में 96.2 फीसदी साक्षरता दर है. तो वहीं राजधानी दिल्ली इस सूची में 88.7 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हुई. उत्तराखंड 87.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में सबसे कम साक्षरता दर रिपोर्ट की गई. आंध्र 66.4 फीसदी के साथ सबसे निचले पायदान पर है. इससे ऊपर 69.7 प्रतिशत से राजस्थान का नंबर है.

दिल्लीकेरलliteracy rate

Recommended For You