केजरीवाल का शाह पर पलटवार- 'मुझे गाली देने के अलावा उनके पास कुछ नहीं'

Updated : Jan 05, 2020 19:04
|
Editorji News Desk

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित के बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी का पूरा भाषण सुना. मुझे लगा वो हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे, लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा. दिल्ली के लिए उनके पास सुझाव हैं तो बताएं, हम अच्छे सुझावों को अगले 5 साल में लागू करेंगे. बता दें कि रविवार को अमित शाह ने सीएए को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गुमराह करने और झांसा देने का आरोप लगाया था.

विधानसभा चुनावएनआरसीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालआरोप-प्रत्यारोपसीएएकेंद्रीय गृहमंत्रीराजधानी दिल्ली

Recommended For You