केबीसी 12 में शुक्रवार का एपिसोड बृहस्पतिवार के रोल ओवर कंटेस्टेंट अरुण कुमार झा से शुरू हुआ. झा सिर्फ़ 40 हज़ार रुपए ही जीत पाए. इसके बाद शो पर पद्मश्री सम्मान से सम्मानित रवींद्र कोल्हे और उनकी पत्नी स्मिता कोल्हे आईं. ये दंपति 32 सालों से महाराष्ट्र की एक जगह ग्रामीण आदिवासी समुदाय की चिकित्सा और देखभाल कर रहा है. कोल्हे ने बताया कि वो सिर्फ 1 रुपए में लोगों का इलाज करते हैं. महीने में चार सौ लोग इलाज के लिए आ आते हैं तो 400 रुपए हो जाते हैं.