'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) में 30 और 31 अगस्त को 1 करोड़ रुपये जीतने वाला कंटेस्टेंट्स का एपिसोड ऑन एयर होगा. दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) असाधारण रूप से अच्छा खेलती हैं और 1 करोड़ रुपये जीतती हैं. चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, हिमानी सभी सवालों के जवाब देती हैं और 15 वें प्रश्न पर पहुंचती है.
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी बताया है कि हिमानी बुंदेला ने 1 करोड़ रुपये की राशि जीती है. हिमानी 16वां प्रश्न खेलने जाती है जिसकी जैकपॉट राशि 7 करोड़ है. वो ना सिर्फ इसे प्ले करती हैं बल्कि बिग बी को अपना जवाब लॉक करने के लिए भी कहती हैं. अब देखना ये है कि क्या वे इसे जीत पाती हैं?
ये भी पढ़ें: Video: शाहरुख खान और फराह खान ने 'मैं हूं ना' गाने पर किया डांस