बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के रिलेशन की खबरें काफी समय से आ रही हैं. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर किसी भी प्रकार की मुहर नहीं लगाई है.
अब सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने खुलासा किया है और पुष्टि की है कि विक्की और कटरीना वास्तव में डेटिंग कर रहे हैं. एक सेलिब्रिटी शो में हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) से एक ऐसी अफवाह के बारे में पूछा गया था जिसपर उनका मानना है कि यह सच है.
हर्षवर्धन ने कहा है कि विक्की और कटरीना साथ हैं, ये सच है. हालांकि बाद में जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको यह कहने में परेशानी होगी? तो उस पर हर्ष ने हंसते हुए कहा कि मुझें नहीं पता.