कोरोना की दूसरी लहर में एक के बाद एक बॉलीवुड कलाकार कोरोना के शिकार हो रहे हैं. अब एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को कोरोना होने की खबर सामने आई है. कटरीना ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है. उन्होंने लिखा - 'मेरा कोविड-19 (covid 19) टेस्ट पॉजिटिव आया है. खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन हूं. मैं डॉक्टर्स की सलाह पर सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रही हूं.'
आपको बता दें इससे पहले उनके कथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी. वहीं, बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, गोविंदा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, भूमि पेडनेकर, आमिर खान और आर माधवन भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.