बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) मौजूदा समय में टर्की में हैं और फिल्म 'टाइगर 3' ( Tiger 3) की शूटिंग कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर हाल ही में कटरीना ने अपने इस टर्की ट्रिप (Turkey Trip) से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका बिंदास अंदाज नजर आ रहा है. कटरीना फोटोज में मुस्कुराती नजर आ रही हैं.
कटरीना ने कैप्शन में टर्की का फ्लैग शेयर करते हुए लिखा- 'तुम्हारे पास मेरा दिल है.'
वहीं कटरीना ने अपना एक डांस वीडियो भी शेयर किया जिसमें म्यूजिक तो नहीं सुना दे रहा लेकिन उनके डांस स्टेप्स कमाल के लग रहे हैं.