कटरीना कैफ ने अपनी गैंग के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. उनकी इस गैंग में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर जैसे अदाकार शामिल हैं. एक तस्वीर में तो रितेश सिद्धवानी भी हैं. बता दें कि कटरीना का ये गैंग उनकी आने वाली फिल्म 'फोन बूथ' से ताल्लुक रखता है. तस्वीरें शेयर करते हुए कैफ ने इसे 'gang' जैसा सिंपल सा कैप्शन दिया. बता दें कि इन तस्वीरों को गैंग के सिद्धांत और ईशान जैसे मेंबर्स ने भी शेयर किया है. 'फोन बूथ' एक हॉरर कॉमेडी है जो इस साल के अंत में रिलीज़ हो सकती है.