सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैन्स अपकमिंग 'टाइगर 3' (Tiger 3) के लिए काफी एक्साइटिड हैं. इस फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी नजर आएंगे. 'टाइगर 3' के लिए इमरान अपनी फिजीक पर खूब काम कर रहे हैं. दरअसल हाल ही में इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए. इन वीडियोज में इमरान हाशमी की दमदार बॉडी साफ नजर आ रही है.
वहीं फिल्म की एक्ट्रेस कटरीना ने भी अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अलग-अलग एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. कटरीना की इन एक्सरसाइजिस को देखकर कहा जा सकता है कि फिटनेस के लिए कटरीना काफी मेहनत करती हैं.
ये भी पढ़ें:Video: गोविंदा और चंकी के साथ शिल्पा ने किया 'ओ लाल दुपट्टे वाली' पर डांस