'कसौटी ज़िंदगी की' जैसे कई सीरियल्स में अहम भूमिका निभाने वाले अदाकार सीज़ेन खान पर गंभीर आरोप लगे हैं. पाक मूल की अमेरिकी महिला का आरोप है कि सीज़ेन ने सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए उनसे शादी की. आयशा पिरानी और सीज़ेन 2015 से 2017 तक वैवाहिक संबंध था. आयशा का आरोप है कि सीज़ेन ने उन्हें धोखा दिया, उनका इस्तेमाल किया, उनके पैसे उड़ाए और जैसे ही उन्हें ग्रीन कार्ड मिला वो रिश्ते से भाग निकले. बता दें कि मामले में सीज़ेन का पक्ष सामने नहीं आया है.