पति की लंबी उम्र की कामना करने त्योहार करवा चौथ इस साल 4 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर 'करवा माता' के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूरी विधि विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पीए उपवास रखती है। रात को चांद के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथों से पानी पीती हैं। करवा चौथ में चांद का दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है। लेकिन सवाल ये है इस बार चांद कब निकलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं। इस बार चांद के निकलने का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट है। बात करें करवा चौथ पूजा के मुहूर्त का तो शाम 5.34 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट पूजा का मुहूर्त है तो वहीं व्रत का समय सुबह 06:35 से रात 08:12 बजे तक का है। सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होते तब करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है।